
दृढ़ता से थामे रहें
हैरियट टबमैन उन्नीसवीं सदी के महान अमेरिकी नायकों में से एक थी l जब वह उत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका के मुक्त क्षेत्र में प्रवेश करके दासता से बच गई l उल्लेखनीय साहस दिखाते हुए, उसने तीन सौ से अधिक साथी गुलामों को स्वतंत्रता के लिए राह दिखाया केवल अपनी स्वतंत्रता का आनंद लेने से असंतुष्ट, उसने मित्रों, परिजनों, और अजनबियों को स्वतंत्रता के लिए नेतृत्व करने के लिए दास राज्यों में उन्नीस बार लौटने की जोखिम उठाई, कभी-कभी तो कनाडा तक लोंगों को पैदल राह दिखाई l
टबमैन को ऐसी बहादुर कार्य के लिए किसने प्रेरित किया? एक गहरा विश्वास वाली महिला, उसने एक समय यह कहा था : “मैंने हमेशा परमेश्वर से कहा, मैं आपको थामे रहूंगी, और आपको मुझे देखना होगा l” जब वह लोगों को गुलामी से बाहर निकालती थी परमेश्वर के मार्गदर्शन पर उसकी निर्भरता उसकी सफलता की एक बानगी(hallmark) थी l
परमेश्वर को “दृढ़ता से थामने” का क्या अर्थ है? यशायाह की भविष्यवाणी में एक पद हमें यह देखने में मदद कर सकता है कि वास्तव में यह वही है जो हमें अपने हाथों से थाम लेता है l यशायाह ने परमेश्वर को उद्धृत किया, जिसने कहा, “मैं तेरा परमेश्वर यहोवा, तेरा दाहिना हाथ पकड़कर कहूँगा, ‘मत डर, मैं तेरी सहायता करूंगा’” (41:13) l
हेरियट ने परमेश्वर को दृढ़ता से पकड़ रखा था, और उसने उसे पार पहुँचाया l आप किन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं? जब वह आपके हाथ और आपके जीवन को “थाम” लेता है परमेश्वर को दृढ़ता से थामे रहेंl “मत डर” वह आपकी मदद करेगा l

विश्वास का निवेश
अपने बारहवें क्रिसमस पर, लड़के को ट्री के नीचे रखे उपहारों के खुलने का बेसब्री से इंतजार था l वह एक नई बाइक के लिए लालायित था, लेकिन उसकी उम्मीदें टूट गईं - उसे जो आखिरी उपहार मिला वह एक शब्दकोश था l पहले पन्ने पर, उसने पढ़ा : “मम्मी और डैडी की और से चार्ल्स के लिए, 1958 l स्कूल में तुम्हारे बेहतरीन काम के लिए प्यार और उच्च आशाओं के साथ l
अगले दशक में, इस लड़के ने स्कूल में अच्छा प्रदर्शन किया l वह कॉलेज से स्नातक किया और बाद में विमान प्रशिक्षण प्राप्त किया l वह विदेशों में काम करने वाला एक पायलट बन गया, जो जरूरतमंद लोगों की मदद करने और उनके साथ यीशु के बारे में लोगो को बताने के काम को पूरा किया l अब इस उपहार को प्राप्त करने के लगभग साठ साल के बाद, उसने अपने पौत्रों के साथ अपना जीर्ण-शीर्ण शब्दकोश साझा किया l वह उसके लिए उसके भविष्य में उसके माता-पिता के प्यार भरे निवेश का प्रतीक बन गया था, और वह अब भी उसे संजोता है l लेकिन वह अपने माता-पिता को उसे परमेश्वर और पवित्रशास्त्र के बारे में सिखाकर उसके विश्वास के निर्माण में किए गए दैनिक निवेश के लिए और भी अधिक आभारी है l
व्यवस्थाविवरण 11 बच्चों के साथ पवित्रशास्त्र के शब्दों को साझा करने के लिए हर अवसर को उपयोग्य करने के महत्व के बारे में बात करता है : “और तुम घर बैठे, मार्ग पर चलते, लेटते-उठते इनकी चर्चा करके अपने बच्चों को सिखाया करना” (पद.19) l
इस लड़के के लिए, जब वह बच्चा था शाश्वत मूल्य तब स्थापित किये गए जो अपने उद्धारकर्ता के लिए जीवन भर परमेश्वर की सक्षमता से सेवा करने के लिए उमड़ा l कौन जनता है हमारा आत्मिक निवेश किसी के आत्मिक जीवन में कितना बढौती लायेगाl

आशीष का इंतज़ार
बैंकॉक का एक लोकप्रिय रेस्तरां शोरबा(broth) में से सूप परोसता है जो पैंतालीस सालों से पक रहा है और प्रत्येक दिन इसमें थोड़ा और भर दिया जाता है l यह क्रिया, जिसे “सर्वकालिक सूप” कहा जाता है मध्ययुगीन समय से चला आ रहा है l जैसे कुछ “बचा हुआ भोजन” कुछ दिनों के बाद स्वाद में बेहतर हो जाता है, पकाने का बढ़ा हुआ समय मिश्रित हो जाता है और अद्वितीय स्वाद उत्पन्न करता है l रेस्तरां ने थाईलैंड में सबसे स्वादिष्ट शोरबा के लिए कई पुरस्कार जीते हैं
अच्छी चीजें अक्सर समय लेती हैं, लेकिन हमारा मानव स्वभाव धैर्य के साथ संघर्ष करता है l प्रश्न “कब तक?” पूरी बाइबल में मौजूद है l एक मार्मिक उदाहरण नबी हबक्कूक का है, जो यह पूछकर अपनी पुस्तक शुरू करता है, “मैं कब तक तेरी दोहाई देता रहूँगा, और तू न सुनेगा?” (हबक्कूक 1:2) l हबक्कूक (जिसके नाम का अर्थ है “मल्ल योद्धा) ने परमेश्वर के न्याय की भविष्यवाणी बेबीलोन के क्रूर साम्राज्य के आक्रमण के माध्यम से की, और उसने परमेश्वर के साथ मल्लयुद्ध किया कि किस प्रकार परमेश्वर भ्रष्ट लोगों को उन्नति करने की अनुमति दे सकता है जब वे दूसरों का शोषण करते थे l लेकिन परमेश्वर ने अपने समय में आशा और बहाली का वादा किया : “क्योंकि [परमेश्वर की सहायता के] इस दर्शन की बात नियत समय में पूरी होनेवाली है, . . . चाहे इसमें विलम्ब भी हो, तौभी उसकी बाट जोहते रहना; क्योंकि वह निश्चय पूरी होगी” (2:3) l
बेबीलोन का दासत्व सत्तर साल तक रहा l मनुष्य की समझ के अनुसार यह लम्बा समय है, लेकिन परमेश्वर हमेशा विश्वासयोग्य और अपने वचन के प्रति सच्चा है l
परमेश्वर की कुछ सर्वश्रेष्ठ आशीषों के आने में विलम्ब हो सकता है l यद्यपि उनमें देर होती है, उसकी ओर देखते रहें! वह हर आशीष को सिद्ध बुद्धिमत्ता और देखभाल के साथ तैयार करता है - और वह हमेशा इंतजार करने लायक होती है l


फलने-फूलने के लिए छाँटा गया
जब मैंने एक भौंरा को फूलों की झाड़ी पर हल्के से बैठते देखा, मैंने झाड़ी की हरी-भरी शाखाओं को रंगों से विस्फोटित होते देख अचम्भा किया l इसके चमकदार नीले रंग के फूल मेरी आंखों को तथा मधुमक्खियों को समान रूप से आकर्षित कर रहा था l यद्यपि पिछले शरद ऋतू में, मैं सोच रहा था कि क्या वे फिर से कभी खिलेंगे l जब मेरी पत्नी के माता-पिता ने पेरिवंकल पौधे (periwinkle plant) को ठूंठ तक छाँट दिया, तो मैंने सोचा कि उन्होंने इससे छुटकारा पाने का फैसला किया है l लेकिन अब मैं छांटने जो मुझे क्रूर लगा था के उज्ज्वल परिणाम को देख रहा था l
कठोरता से काटने का एक परिणाम आश्चर्यजनक सुन्दरता का एक कारण हो सकता है कि यीशु ने विश्वासियों के मध्य परमेश्वर के कार्य को समझाने के लिए छांटने की छवि का उपयोग करने का चुनाव किया l यूहन्ना 15 में, वह कहता है, “सच्ची दाखलता मैं हूँ, और मेरा पिता किसान है l जो डाली मुझ में है और नहीं फलती, उसे वह काट डालता है . . . ताकि और फले” (पद.1-2) l
यीशु के शब्द हमें याद दिलाते हैं कि अच्छे और बुरे समय में, परमेश्वर हमेशा आध्यात्मिक नवीकरण और फलप्रदता की ओर काम करता जाता है (पद.5) l दुख या भावनात्मक बंजरता की “छंटाई” के मौसम के दौरान, हम सोच सकते हैं कि क्या हम फिर कभी पनपेंगे l लेकिन मसीह हमें उसके निकट रहना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करता है : “जैसे डाली यदि दाखलता में बनी न रहे तो अपने आप से नहीं फल सकती, वैसे ही तुम भी यदि मुझ में बने न रहो तो नहीं फल सकते” (पद.4) l
जैसा कि हम लगातार यीशु से आध्यात्मिक पोषण प्राप्त करते हैं, परिणामस्वरूप हमारे जीवन में सुंदरता और परिपूर्णता (पद. 8) परमेश्वर की भलाई दिखेगा l